एक याद


एक याद है खुशबू जैसी भीनी-भीनी धुँधली-धुँधली,

एक याद है आँसू जैसी रुकी रुकी सी गिरती गिरती,

एक याद साँसो जैसी है आती जाती घङी घङी,

एक याद आँखों जैसी है, खुली खुली सी मुँदी मुँदी।

एक याद है बादल जैसी,बरस गई टकराकर जो,

एक याद गंगाजल जैसी,पावन मन में आकर जो,

एक याद रातें बरसाती, बिजली संग डराकर जाती,

एक याद तूफान बाद दिन, फिर निकला मुस्काकर जो।

एक याद है रिश्तों जैसी, जुङे हुए पर टूटे से,

एक याद है किश्तों जैसी, बँधे हुए न छूटे से,

एक याद नानी का किस्सा,थोङा झूठा थोङा सच्चा,

एक याद वो साफ बहाने, सच भी लगते झूठे से।

एक याद रह रह कर आती, एक दफन है सीने में,

एक याद कुछ कह कर जाती,एक लगी मुँह सीने में,

एक याद जो हर पल रहती, हर पल 'मुझे भुला दो' कहती,

एक याद है 'रुपक' जैसी,आँसू धुले पसीने में।

रुपेश पाण्डेय'रुपक'

Comments

Unknown said…
Hi Rupak,
Aapki kavitaaon ke to hum tab se diwaane hain jab se u gifted me that beautiful poem.."..Rishte naate pal do pal ke jeewan bhar ke mitr..". Thats 1 of the most beautiful gift i ever got. Ek Yaad is another wonderful work of yours...Its really a wonderful gift to describe 1s feeling in form of poem...So keep writing and helping others to see there feelings reflected in them and soothe them...

ur fan
Siddhu
Rupesh Pandey said…
Thanks for appreciation, u all have been building blocks for my improvement, keep guiding as always. :)